भारत की इन खूबसूरत जगहों के नजारे नहीं है किसी जन्नत से कम, जानिए...

By सिमरन सिंह | Jul 02, 2020

जब बात आती है कहीं घूमने-फिरने के चुनाव करने की तो हम ऐसी-ऐसी जगहों का चयन करना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां खूबसूरती के साथ हसीन वादियों का मजा उठाने को मिल सके। इसी के साथ ही हम उन जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं जो किसी जन्नत से कम न लगे। वहीं, अगर बात करें भारत में मौजूद जगहों की तो ये कई भौगोलिक विविधताओं से भरी हुई है। यहां के खान-पान, बोली, रहन-सहन, सभ्यता, पहनावा एवं संस्कृति और संस्कार पूरी दुनिया को आश्चर्य में डाल देती है।

मैकलॉडगंज, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कई जगह ऐसी-ऐसी हैं जहां की खूबसूरती अपने आप में ही काफी फेमस है। इन्हीं में से एक है हिमाचल प्रदेश में स्थित मैक्लोडगंज। जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां जाने के बाद दिल खुश हो जा सकता है। सर्दियों में तो यहां के नजारे देखने को बनते हैं। चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ की चादर देखने को मिलती है।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगहों में से एक तवांग है। इस जगह को कुदरत ने काफी खूबसूरती से सजाया है। दुनियाभर में ये जगह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बौद्ध मठों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर अध्यात्म का अनुभव हो सकता है। यहां की खूबसूरती अपनी तरफ आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें: देखने में सुंदर और सुकून भरा है सिक्किम का यह शहर

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर अपनी हरियाली और खूबसूरत नजारों के लिए काफी फेमस है। ये जगह भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती काफी अलग है। यहां की खूबसूरती को श्रीनगर की 'डल झील' ओर ज्यादा बढ़ा देती है। यहां घूमने में भी अपना ही एक अलग मजा है। ये झील, घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी होती है जोकि अपनी अलग खूबसूरती है। ये झील सुबह के समय देखने में और भी ज्यादा सुंदर लगती है। इसके अलावा दुनियाभर में श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक भी काफी फेमस हैं।

मुन्नार

मुन्नार एक ऐसी खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आने के बाद जाने का मन नहीं करता है। यहां की खूबसूरती अपनी और आकर्षित करती है। ये खूबसूरत शहर समुद्र के किनारे बसा हुआ है। यहां से समुद्र में बहता नीला पानी, हरियाली और पास में ग्रे कलर की रेत आकर्षण का केंद्र है।

नेत्रानी द्वीप

कर्नाटक तट से थोड़ी ही दूर स्थित नेत्रानी द्वीप के नजदीक के पानी में शार्क, व्हेल, कछुए, स्टिंग रे, स्टोनफिश और कोबिया जैसे जलीय जीव होते हैं। इसके अलावा आप यहां स्कूबा डाईविंग भी कर सकते हैं। यहां आने के बाद आपका मन कहीं जाने को नहीं करेगा और आपको जन्नत का एहसास हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: नैनीताल में इन स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार जरूर चखें

हैवलॉक द्वीप 

अंडमान से थोड़ी से आगे जाने पर आपको सफेद रेत से सजी हैवलॉक द्वीप का जन्नत का नजारा देखने को मिल सकेगा। ये द्वीप पानी पर तैरती मूंगे की चट्टानों पर स्थित है, यहां पहुंचने के लिए आपको नाव से जाना होगा। इसकी तटरेखा में एक खूबसूरत जंगल भी है, यहां का खूबसूरत नजारा आपको अपना दीवाना भी बना सकता है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन