आईलाइनर से लेकर मस्कारा तक, आपकी सोच से कहीं पहले एक्सपायर हो जाते हैं ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स

By मिताली जैन | Jul 24, 2026

खूबसूरत दिखने ने के लिए हम सभी तरह-तरह के मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। यकीनन उन्हें खरीदकर हमें काफी अच्छा लगता है और हम महीनों तक उनका इस्तेमाल करते हैं। वास्तव में जब तक वह प्रोडक्ट खत्म नहीं हो जाता। लेकिन इस तरह किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। 

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: SPF और PA+++ का मतलब समझें, अपनी Skin के लिए ऐसे चुनें सबसे बेस्ट Product

3 से 6 महीने में खराब होता है मस्कारा

जब सबसे जल्दी खराब होने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात हो तो मस्कारा का नाम सबसे पहले आता है। दरअसल,  हर बार ब्रश को ट्यूब में डालने और निकालने पर हवा और बैक्टीरिया अंदर पहुंच सकते हैं। समय के साथ यह आंखों के संक्रमण का कारण बन सकता है। अगर इसकी गंध बदल जाए या लगाने पर जलन महसूस हो तो इसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

 3 से 6 महीने में खराब होता है लिक्विड आईलाइनर 

मस्कारा की ही तरह लिक्विड आईलाइनर भी तीन से छह महीने में खराब हो सकता है। दरअसल, बार-बार इस्तेमाल से बैक्टीरिया इसमें जमा हो सकते हैं। अगर इसका रंग बदल जाए, या ब्रश पर परत जमने लगे तो इसे बदल देना चाहिए।

3 से 6 महीने में खराब होता है विटामिन सी सीरम 

विटामिन सी सीरम सबसे जल्दी खराब होने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स में से एक है। हवा और रोशनी के संपर्क में आने पर यह ऑक्सीडाइज होने लगता है। खराब होने पर ना केवल इसका असर कम हो जाता है, बल्कि इसका रंग बदलकर हल्के पीले से गहरे नारंगी या भूरे रंग का हो सकता है।

6 से 12 महीने मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम 

मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम को लोग लॉन्ग लास्टिंग मानते हैं। लेकिन जार पैकिंग वाली क्रीम में उंगलियां डालने से बैक्टीरिया जल्दी पहुंच सकते हैं। अगर इसका रंग बदल जाए या पानी अलग होने लगे या फिर उसमें से अजीब से स्मेल आए तो इसे तुरंत बदल दें। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rahmat Shah संभालेंगे Afghanistan की कमान, Ireland के खिलाफ ODI Series में करेंगे नेतृत्व

AI की नज़र, आधार से मैच, चेहरे से कैसे पूरी कुंडली निकाल रही पुलिस?

Infosys के अगले उत्तराधिकारी बने Ashish Kumar Dash, Nandan Nilekani ने उनके Experience और Vision पर जताया भरोसा

जेनरेशन Z की भाषा में बोलने और सुनने की नई शुरुआत, PM मोदी की मिनिस्टर्स को सलाह-हर मंत्री पोस्ट करें इंस्टा रील