टीम में जगह मिलने से ऋषभ पंत पर पड़ा सकारात्मक प्रभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

साउथम्पटन। चोटिल शिखर धवन के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किये गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप टीम में शामिल नहीं किये जाने के बावजूद वह ‘पाजीटिव’ रहे। पंत ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए युजवेंद्र चहल के एक वीडियो में कहा कि जब मेरा चयन नहीं हुआ तो मुझे लगा कि मैने कुछ सही नहीं किया होगा तो मैं और पाजीटिव हो गया और खेल में सुधार की कोशिश में जुट गया । मैने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और अभ्यास नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि हम सभी का सपना भारत को जिताना है। जब मुझे पता चला कि मुझे बैकअप के तौर पर इंग्लैंड जाना है, तब मेरी मां मेरे साथ थी। मैने उन्हें बताया तो उन्होंने मंदिर जाकर प्रसाद चढाया। पंत ने कहा कि मैं हमेशा से विश्व कप खेलना चाहता था। अब मुझे वह मौका मिला है तो बहुत खुशी है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार