Police Jobs Eligibility: कांस्टेबल, होम गार्ड और सब इंस्पेक्टर बनने के लिए इन विषयों पर बनाएं अच्छी पकड़, जल्द होगा सिलेक्शन

By अनन्या मिश्रा | Apr 17, 2025

तमाम विभागों में निकलने वाली नौकरियों के लिए अलग-अलग योग्यता और एग्जाम के लिए विशेष मापदंड तैयार किए जाते हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स 12वीं पास करने के बाद कांस्टेबल, होम गार्ड और सब-इंस्पेक्टर जैसी नौकरी पाने की तैयारी में लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी समाज की सेवा के लिए इन पदों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कांस्टेबल, होम गार्ड और सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों की चयन प्रक्रिया क्या है और इनके क्या शारीरिक मानदंड होते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन पदों पर सिलेक्शन पाने के लिए उम्मीदवारों को किन विषयों में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

कांस्टेबल के लिए योग्यता और सब्जेक्ट

इसे भी पढ़ें: Career Tips: CA, CS और CMA में क्या होता है अंतर, जानिए किस कोर्स में है बेहतर कॅरियर स्कोप

होम गार्ड के लिए योग्यता और सब्जेक्ट

जो उम्मीदवार होम गार्ड के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास 10वीं कक्षा की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं कुछ राज्यों में 12वीं कक्षा पास करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इस एग्जाम में विज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामाजिक मुद्दे समाज, राजनीति और सुरक्षा संबंधित मामलों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में इन विषयों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। रिटेन एग्जाम को पास करने के बाद युवाओं को शारीरिक परीक्षण में दौड़, कूद और शारीरिक स्वास्थ्य टेस्ट पास करना होता है। 

सब-इंस्पेक्टर के लिए योग्यता और सब्जेक्ट

इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं कुछ पुलिस विभागों में कैंडिडेट्स को विशेष सब्जेक्ट में अनुभव या ज्ञान की जरूरत हो सकती है।

सब-इंस्पेक्टर के एग्जाम में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग आदि का ज्ञान होना जरूरी है। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखित और मौखिक होती है। इसलिए अच्छे कौशल की भी जरूरत होती है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कानून और न्याय जैसे भारतीय दंड संहिता और क्रिमिनल लॉ में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयनिय युवाओं को रिटेन एग्जाम के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी पास करना होता है। फिजिकल टेस्ट में ऊंची कूद, दौड़ और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar में विसर्जन पर DJ बजाया तो दुर्गा पूजा समितियों पर दर्ज होगा आपराधिक केस

Yemen के Taiz शहर में Houthi हमला, रिहायशी इलाके में दो किशोरियों की मौत

Sudan Abyei drone Attack | सूडान-दक्षिण सूडान सीमा पर भीषण तबाही! अब्येई के बाजार में ड्रोन हमले से 153 लोगों की मौत, ईंधन डिपो में लगी भयंकर आग

Illinois Hindu Temple हमले की साजिश को Hate Crime मानकर जांच करे FBI, 105 अमेरिकी सांसदों की मांग