उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले ‘‘गुंडों व माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, अब वे लोग जेल में हैं : पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

अलीगढ़ (उत्तर प्रदश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शासन में ‘‘गुंडों और माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चीजें बदल गई हैं तथा ऐसे तत्व सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में व्यवधान डाले जाते थे, लेकिन अब ऐसी कोई बाधा नहीं है तथा ऐसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी यहां राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात के राजकोट, जामनगर में भारी बारिश, 200 से अधिक लोगों को बचाया गया

उन्होंने कहा, आज न केवल भारत, बल्कि विश्व देख रहा है कि किस प्रकार आधुनिक ग्रेनेड, राइफल, लड़ाकू विमान, ड्रोन और युद्धपोत जैसे उपकरण देश में ही निर्मित हो रहे हैं। मोदी ने भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को भी याद किया और कहा कि अगर इस मौके पर वह यहां होते तो अपने गृह जिले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की सराहना करते।

मशहूर जाट हस्ती के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समुदाय को आकर्षित करने की सत्तारूढ़ भाजपा की कोशिश के तौर पर पर में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय के लोगों की खासी आबादी है और वे किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर भाजपा से नाराज़ दिख रहे हैं। इस बीच, आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को आगामी विश्वविद्यालय के बारे में विभिन्न जानकारी दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस मौके पर मौजूद थीं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार