बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा लोकलुभावन कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

कुमार ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा कि इसका लाभ 1.67 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुफ्त बिजली योजना एक अगस्त से लागू होगी।

कुमार ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि जुलाई के बिलों से ही 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि ‘‘हम पहले से ही सभी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली प्रदान कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Coca Cola 26 साल बाद फिर लाएगा Gold Spot, Parle ने 1952 में किया था शुरू

Udhampur Command Hospital में डॉक्टरों ने 11 घंटे की सर्जरी कर जवान का कटा हाथ जोड़ा

WBSEDCL जनवरी 2027 से लागू करेगी मासिक बिजली बिल, Suvendu Adhikari ने दी जानकारी

AIIMS Director डॉ. निखिल टंडन बोले, Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिले लगातार देखभाल