BMC चुनाव से पहले BJP ने उठाया बड़ा कमद, मुंबई में इस नेता को सौंपी पार्टी की कमान

By अंकित सिंह | Aug 25, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन बार विधायक रहे अमित साटम को अपनी मुंबई इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला इस साल के अंत में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले आया है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि साटम के नेतृत्व में पार्टी शहर के नगर निकाय में फिर से सत्ता हासिल करने का लक्ष्य रखेगी।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने 130वें संशोधन विधेयक 2025 का बचाव किया, शराब घोटाने का हवाले देते हुए कहा- 'यह कानून होता तो केजरीवाल को देना पड़ता इस्तीफा'

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि साटम ने वर्षों से कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं और एक विद्वान एवं दृढ़निश्चयी विधायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, "वे मुंबई के ज्वलंत मुद्दों से परिचित हैं और उन्होंने उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता प्रदर्शित की है।" फडणवीस ने साटम के नेतृत्व में पार्टी की संभावनाओं के बारे में आशा व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी और मुझे विश्वास है कि हम बीएमसी में फिर से सत्ता हासिल करेंगे।"

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं