योगी के शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ताओं को करनी होगी 2 घंटे पूजा, गाड़ियों पर लगाने होंगे भगवा झंडे

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2022

उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा नीत सरकार के 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश में फिर से गठित हो रही भाजपा नीत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च की शाम चार बजे राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं। भाजपा ने कहा है कि शपथ ग्रहण के दिन कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से 10 बजे तक भगवान की पूजा करें। भाजपा के निर्देश में यह भी कहा गया है की सभी अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो। इसके अलवा यह भी कहा गया है कि जो लोग गाड़ी से आ रहे हैं वह गाड़ी पर भाजपा का झंड़ा लगाएं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है। साथ ही केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है एवं शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को योगी के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 403-सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतीं हैं और उसके सहयोगियों ने 18 अन्य सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का रास्ता साफ किया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हुए और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए गए।

ये निर्देश जारी किए 

1. शपथ ग्रहण के दिन प्रदेश भर के शक्ति केन्द्र स्तर पर सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा करें। 

2. भाजपा की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया कि कार्यक्रम में सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को पहुंचना है. 

3. हर विधानसभा से 2-2 कार्यकर्ताओं को 24 मार्च को ही पहुंचने के लिए कहा गया है। 

4. प्रदेशभर के हर जिले से जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार करें।

5. सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपनी-अपनी गाड़ियों में झंडे जरूर लगाएं।

प्रमुख खबरें

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर

Uttarakhand में टैक्स-फ्री हुई बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Hanuman Ansh, कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब के करीब