By अनन्या मिश्रा | Nov 29, 2025
हिंदू धर्म में कपड़ों का दान करने पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसी चीजों का दान दे देते हैं, जिनका कोई ज्योतिष रहस्य भी होता है। माना जाता है कि अगर आप दान में कपड़े देती हैं, तो इसके कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। जब आप दान में किसी को अपने पहने हुए कपड़े देती हैं, तो इसके साथ आपका सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी जुड़ी होती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखकर ही कपड़ों का दान करना चाहिए। जिससे जीवन में किसी भी तरह का बुरा प्रभाव न पड़े।
कपड़ों का दान करना न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि भी लाता है। हालांकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपड़ों का दान करने से पहले किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
ज्योतिष के मुताबिक पुराने कपड़ों को सीधे तौर पर दान नहीं करना चाहिए। खासतौर पर गंदे कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। जब आप किसी को अपना इस्तेमाल किया हुआ कपड़ा दान में देती हैं, तो उसके साथ आपकी ऊर्जा जुड़ी होती है। इसलिए दान करने से पहले कपड़ों को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद ही इन कपड़ों का दान करें।
अगर आप गंदे कपड़े दान में देती हैं, तो इसमे निगेटिव एनर्जी का वास होता है। इस कपड़े पर मौजूद निगेटिव एनर्जी दूसरों के साथ आपके जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए पुराने कपड़े दान करने से पहले इनको अच्छे से धोना जरूरी है।
कपड़ों को साधारण पानी से नहीं बल्कि इसको नमक के पानी से धोएं और बाद में गंगाजल छिड़कें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। नमक किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायता करता है और गंगाजल से शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं नमक के पानी से कपड़े धोकर गंगाजल डालती हैं, को कपड़े ऊर्जावान हो जाते हैं। इससे दान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
अक्सर देखा जाता है कि हम दान में उन कपड़ों को देते हैं, जो पुराने और फटे होते हैं। लेकिन ज्योतिष के मुताबिक आपको ऐसे कपड़ों का दान नहीं देने चाहिए, जो ज्यादा फटे हों। ऐसा करने से आपको पुण्य की बजाय पाप मिलता है। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़ों का दान देना चाहिए, जो किसी जरूरतमंद के पहनने योग्य हों। अगर कपड़ा ज्यादा पुराना है, उसका रंग उड़ गया है या फिर वह पहनने लायक नहीं है, तो उसको दान करने से बचना चाहिए।
दान करते समय शुभ दिन और सही समय का चयन करें। शुभ तिथि जैसे अमावस्या और पूर्णिमा के दिन कपड़ों का दान करना फलदायी माना जाता है। वहीं शनिवार को भी कपड़ों का दान करना शुभ होता है। शनिवार को काले कंबल या काले कपड़ों का दान करें।
बता दें कि दान सिर्फ भौतिक क्रिया नहीं बल्कि आपके मन की भावना से जुड़ा होता है। अगर आप किसी जरूरतमंद को कपड़ों का दान करने के दौरान मन में अहंकार या दिखावे की भावना रखती हैं, तो इसका फल आपके जीवन में नकारात्मक हो सकता है। इसलिए दान करते समय निस्वार्थ और विनम्र भावना रखें।