चुनाव से पहले Atishi ने दिल्ली वालों को दिया बड़ा तोहफा, रेड लाइट का झंझट खत्‍म, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

By अंकित सिंह | Dec 26, 2024

मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली में अप्सरा बॉर्डर को आनंद विहार से जोड़ने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे छह लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। नए फ्लाईओवर में प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख वाहनों को समायोजित करने की उम्मीद है। आतिशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शुरुआत में 372 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना 347 करोड़ रुपये की कम लागत पर पूरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप 25 करोड़ रुपये की बचत हुई। 

उन्होंने लिखा कि पिछले 10 सालों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को शानदार बनाने की दिशा में ये "आप" सरकार का 38वाँ फ़्लाइ-ओवर/ अंडर-पास है और अपने हर नए फ्लाइओवर के साथ हम दिल्ली की तरक्की की नई इबारत लिख रहे है। उन्होंने दावा किया कि आनंद विहार फ़्लाइओवर के फायदे हैं। 1. रोज़ाना 1.5 लाख लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। 2.ट्रैफिक न होने से हर गाड़ी के कम -से-कम 12 मिनट बचेंगे। 3.रोजाना 40,000 लीटर से ज़्यादा पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। 4.ट्रैफिक घटेगा, प्रदूषण में कमी आएगी। 5.लोग घंटों का समय ट्रैफिक में गँवाने के बजाय अपने परिवार के साथ बितायेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'जनता को अब हम पर भरोसा नहीं', AAP पार्षद ने महिला सम्मान योजना पर कसा तंज, केजरीवाल को दी सलाह

2014-15 में AAP सरकार के सत्ता संभालने से पहले, दिल्ली दुनिया के चौथे सबसे भीड़भाड़ वाले शहर के रूप में थी, सीएम ने कहा, सरकार द्वारा की गई पहल के बाद, शहर ने विश्व स्तर पर अपनी स्थिति में सुधार करके 44 वें स्थान पर पहुंच गया है। आनंद विहार फ्लाईओवर का उद्घाटन पिछले दशक में AAP सरकार द्वारा फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर वाली 38वीं बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरा होने का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला