होली से पहले इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थित होगी खराब, बुध के अस्त होने का होगा ऐसा प्रभाव

By अनन्या मिश्रा | Mar 01, 2023

बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 1 मार्च को बुध कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। बुध के अस्‍त होने पर उससे मिलने वाले शुभ प्रभाव कम होने लगते हैं। वहीं अगर सीधे तौर पर देखा जाए तो सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। बुध के अस्त होने पर करियर और आर्थिक स्थिति पर इसका प्रभाव पड़ता है। वहीं बुध के अस्त होने पर 5 राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति होली से पहले ही कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां हैं, जिन पर बुध के अस्त होने का प्रभाव पड़ेगा। 

मेष राषि के जातकों को बुध के कुंभ राशि में अस्‍त होने पर बड़ा झटका लग सकता है। इस दौरान करियर और रुपये-पैसे को लेकर आपको दिक्कत हो सकती है। बुध के अस्त होने से आप आप अपने कार्यक्षेत्र में जितने लाभ की उम्‍मीद कर रहे थे। उसका शुभ प्रभाव कम होने से आपको कम लाभ मिलेगा। इस दौरान बड़े निर्णय लेने में आपका आत्मविश्वास डगमगाएगा। वहीं बुध का अस्‍त होना व्‍यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए भी परेशानियां लाएगा। सफलता का अनुपात कम होगा और खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। इसके प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि के जातक बुधवार को गाय को गुड़ जरूर खिलाएं।

इसे भी पढ़ें: मार्च के महीने में हैं व्रत और त्योहारों की भरमार, इस दिन है होली, नवरात्रि और रमजान, देखें लिस्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना अच्छा नहीं है। इस दौरान आपके आर्थिक मामले बिग़ड़ सकते हैं। इसलिए कहीं पर भी धन का निवेश न करें और ज्यादा खर्च करने से बचें। ऐसा न करने पर इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। वहीं आपका परिवार के लोगों से वाद-विवाद भी हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती है। पेट से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं। उपाय के तौर पर इस राशि के जातक हर बुधवार को दुर्गा चालीसा का पाठ करना न भूलें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की संभावनाएं बन सकती हैं। अधिकारियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं और अगर आप बिजनेस करते हैं तो इस समय कोई नई डील करने से बचें। यह समय आर्थिक रूप से औसत रहेगा। आमदनी तो अच्छी होगी, लेकिन उसी हिसाब से खर्चे भी बढ़ेंगे। ऐसे समय में इस राशि के जातक फालतू के काम पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अपना फैसला सोच-समझ के सावधानी से लेना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर में बदलाव के लिहाज से यह समय सही नहीं है। इसलिए वर्तमान में जो भी काम करते हैं उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ करते रहें। इस वक्‍त भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। बढ़ते हुए खर्चे पर लगाम लगाएं और आय और व्यय के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास करें। पैसा कमाने के लिअ शॉर्टकल रास्ता न चुनें। हर बुधवार को गाय को पालक जरूर खिलाएं।

मीन राशि

मीन राशि पर बुध अस्‍त के प्रभाव से जीवन में काफी समस्याएं और उतार-चढाव आ सकते हैं। इस समय आपकी लाइफ अस्त-व्यस्त होने के साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो आपके लिए सही साबित नहीं होगा। काम के बोझ की अधिकता रहेगी और मनचाहे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनाी पड़ेगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होने के अलावा पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने से घर का माहौल निराशाजनक हो सकता है। उपाय के तौर पर प्रतिदिन माथे पर हल्की का तिलक जरूर लगाएं।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल