Car Tyre Care Tips: बरसात में निकलने से पहले ध्यान दें अपनी कार के पहियों का

By विंध्यवासिनी सिंह | Jul 11, 2023

बरसात आने से पहले हम कई सारी तैयारियां कर लेते हैं, जैसे घरों की मरम्मत या फिर वह जरूरी सामान को हटाना जिन्हें हमें बरसात से सुरक्षित रखना है। ठीक ऐसे ही अगर आप एक कार मालिक हैं, आपके पास कार है, तो उससे संबंधित भी कुछ जरूरी स्टेप्स होते हैं जिन्हें आपको बरसात में दुरुस्त करा देना चाहिए। आइए जानते हैं वह कौन से जरूरी टिप्स जिन्हें आपको बरसात से पहले अपने कार में कराना आवश्यक है। 

इसे भी पढ़ें: Hyundai Exter micro SUV: भारत में लॉन्च हुई हुंडई की छोटी एसयूवी, टाटा पंच को देगी टक्कर, जानें फीचर्स

टायर का प्रेशर चेक करा लें

बरसात में अगर आप गाड़ी बाहर निकालने जा रहे हैं तो आप अपनी गाड़ी के पहियों का प्रेशर अवश्य ही चेक कर लें और यह जान लें कि सही मात्रा में हवा का दबाव है कि नहीं। आपकी गाड़ी के पहिए में हवा कम है तो यह आपकी सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है, ठीक वैसे ही कार के पहिए ज्यादा मात्रा में हवा भर गई है तो भी आपकी कार में ट्रैक्शन खो सकती है। इसके लिए बेस्ट है कि आप किसी भी सर्विस सेंटर पर जाकर हवा का दबाव सही मात्रा में भरवा लें। 

पहियों की साफ-सफाई 

कार के पहियों में लगातार सफाई करना बहुत जरूरी होता है खास करके बरसात के मौसम में जब आपकी गाड़ी के पहिए गीले हो जाते हैं तो इनमें विशेष तौर पर आपको साफ सफाई की जरूरत पड़ती है। वरना पहियों के खराब होने की संभावना रहती है। बरसात से पहले और बरसात के दौरान आप अपनी कार के पहियों की नियमित सफाई अवश्य करें संभव हो तो मार्केट में मिलने वाले टायर पॉलिशिंग वैक्स का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके कार के पहियों में चमक बनी रहती है और जंक वगैरह लगने की संभावना कम हो जाती है। 

सही एलाइनमेंट 

बरसात आने से पहले आप अपने गाड़ी के पहियों का एलाइनमेंट सही करा लें, वरना आप समस्या में फंस सकते हैं, क्योंकि बरसात के दौरान अक्सर रास्तों पर पानी भरे रहते हैं या गड्ढे पानी से डूबे हुए रहते हैं और अगर आपके गाड़ी के पहियों का लाइनमैन सही नहीं है, तो आप रोड का सही सही आकलन नहीं कर पाएंगे और आपकी गाड़ी गलत दिशा में जा सकती है। इतना ही नहीं अगर एलाइनमेंट सही नहीं रहता है तो आप देखेंगे कि स्टेरिंग भी फ्री नहीं रहता है और भारी घूमता है। ऐसे में आपको बरसात से पहले अपनी गाड़ी की सर्विसिंग अवश्य करनी चाहिए और खासकर के पहियों का एलाइनमेंट चेक करवाना चाहिए। 

घिसे हुए पहियों को रिप्लेस कर दें 

जैसा कि ऊपर बताया गया कि गाड़ी का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट में से पहिया एक है और पहिया ही वह चीज है जो आप को सुरक्षित सफर का आश्वासन देता है। ऐसे में अगर आपकी कार का पहिया घिसा हुआ है तो आप पहले पहियों को चेंज करवा लें, क्योंकि बारिश के दौरान रोड गीली रहती है और अगर कार का पहिया घिसा हुआ है, तो ग्रिप कमजोर बनती है और गाड़ी फिसलने की संभावना रहती है। ऐसे में आपको बरसात से पहले अपने घिसे हुए पहिये को चेंज करा कर नए पहिए लगवा लेना चाहिए।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Analog Paneer Ban | महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक, जानें क्या है यह नॉन-डेयरी पनीर, कितना है सेहत के लिए हानिकारक और कैसे करें पहचान

Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? Supreme Court का केंद्र को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

PM Narendra Modi Abuse Case | माफी के बाद 15 साल की लड़की पर केस बंद, फिर भी घर से दूर रहने को मजबूर परिवार | CJP Protest Controversy