Galwan हिंसा की बरसी से पहले PLA और भारतीय सैनिकों के झड़प का वीडियो वायरल, क्या है इसका चीन-पाकिस्तान कनेक्शन?

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

तीन साल गुजर गए जब 15-16 जून को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प की खबरें सामने आई थी। इस घटना के परिणामस्वरूप जानमाल का नुकसान तो हुआ ही था और भारत-चीन संबंधों के भविष्य की राह पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। गलवान घाटी संघर्ष की 15 जून को वर्षगांठ है। इससे पहले कुछ फेक ट्विटर हैंडल जो संभवत: बीजिंग या इस्लामाबाद से जुड़े हो सकते हैं। उनकी तरफ से भारत-चीन सीमा शत्रुता को टारगेट करना शुरु कर दिया गया है। ट्विटर पर एक लंबे थ्रेड में झड़प के बाद पीएलए और भारतीय सैनिकों की ग्राफिक तस्वीरें और वीडियो 10 जून को साझा किए गए थे। उनमें से कुछ में भारतीय सैनिकों के क्षत विक्षत शव भी दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने किया था अलग होने का ऐलान, अब बाइडेन करेंगे बकाया राशि का भुगतान, UNESCO में फिर से शामिल होगा अमेरिका

इससे पहेल पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की तरफ से रिकॉर्ड किए गए झ़ड़प वाले वीडियो पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लीक हुए थे और बाद में वे ट्विटर पर सामने आए थे। लेकिन इस बार नकली अकाउंट ने भारतीय सेना को कमजोर स्थिति में दिखाने के लिए वीडियो को सीझे ट्विटर पर शेयर किया है। भारतीय सेना को निशाना बनाने वाला वीडियो चीन के डिजिटल वार का हिस्सा है। हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि लीक से पता चलता है कि गलवान से पहले की यथास्थिति पहले की तरह ही गंभीर स्तर पर बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Lionel Messi Detained: चीन में हिरासत में लिए गए दिग्गज फुटबॉल स्टार, जानें ये है पूरा मामला

वहीं चीनी नेता शी जिनपिंग ने आंतरिक मंगोलिया की यात्रा के दौरान सीमा रक्षा को मजबूत करने का आह्वान किया।  शी ने एक बार फिर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से चीन की सीमाओं की रक्षा करने और इनर मंगोलिया की अपनी यात्रा के दौरान "स्टील की महान दीवार" बनाने के लिए कहा। उन्होंने उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में सीमा प्रबंधन और नियंत्रण और सीमा सैनिकों के विकास पर एक कार्य रिपोर्ट सुनने के बाद यह टिप्पणी की। शी जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि देश पर शासन करने के लिए, सीमाओं पर शासन करना जरूरी है। सीमांत रक्षा कार्य देश के शासन में एक प्रमुख घटना है, जो राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित है।  

प्रमुख खबरें

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल