Money Plant Tips: मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले मिट्टी में डालें ये चीजें, मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी मेहरबान

By अनन्या मिश्रा | Feb 12, 2024

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। घर की सजावट से लेकर इसको व्यवस्थित ढंग से रखना बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोईघर से लेकर पौधे रखने के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में भी बताया गया है। जिनको घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ऐसा ही एक पौधा मनी प्लांट का है। कहा जाता है कि यह पौधा जितना जल्दी बढ़ता है उतना ही शुभ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Personality Traits: आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बयां करता है चलने का तरीका, जानिए कैसा है आपका स्वभाव

ऐसे लगाएं मनी प्लांट का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस पौधे को कभी भी लोहे की टीन या प्लास्टिक की बोतल में नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कांच की बोतल और मिट्टी के गमले में लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मिट्टी में डालें दूध

मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले मिट्टी में दूध मिलाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इससे धन लाभ होता है और जातक को शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

मिट्टी में डालें चीनी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले मिट्टी में चीनी जरूर डालना चाहिए। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस उपाय को करने से जातक को कभी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। इस उपाय को करने से राहुदोष से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। 

मिट्टी में डालें सिक्के

मान्यता के मुताबिक मनी प्लांट लगाने से पहले मिट्टी में यदि सिक्के डालते हैं। तो इससे धन आपकी ओर आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सुख-शांति बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद