By अभिनय आकाश | Apr 29, 2022
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग चल रही है। इस जंग ने पूरी दुनिया के लिए बड़ी परेशानियां पैदा कर रखी हैं। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है। इसी बीच रूस के एक तेल डिपो पर भी यूक्रेन ने हमला किया। जुसकी वजह से जर्मनी में तेल की कमी को लेकर हलचल तेज हो गई बै। वहीं रूस ने साफ कर दिया है कि इस हमले से लेत की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी। लेकिन अब जर्मनी कुछ ज्यादा चिंता में नजर आ रहा है। ऐसे मुश्किल वक्त में जर्मनी को कोई मुल्क याद आया है तो वो भारत है।
गौरतलब है कि जर्मनी लगातार भारत के साथ और अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि लिंडनर ने ये बातें ऐसे दौर में कही है जब पीएम मोदी जल्द ही जर्मनी का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी की विदेश यात्रा शुरू होने वाली है। साल 2022 के इस अपने पहले विदेश दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस यात्रा पर जाएंगे। पीएम की इस यूरोप यात्रा के एजेंडा में द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों और व्यापार-निवेश तक कई अहम मुद्दे हैं।