Baby Diet: शिशुओं को ठोस आहार देना शुरू करने से पहले जान लें सही तरीका, अच्छे से होगा बच्चे का पोषण

By अनन्या मिश्रा | Apr 10, 2025

डॉक्टर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक उनको सिर्फ मां का दूध पिलाने की सलाह देते हैं। क्योंकि नवजात बच्चे के लिए मां का दूध पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है। जो बच्चे के विकास में सहायक होता है। लेकिन 6 महीने पूरे होने के बाद पेरेंट्स बच्चे की डाइट में धीरे-धीरे बदलाव करना शुरूकर देते हैं। वहीं जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे उनका पाचन तंत्र भी विकसित होता है। ऐसे में बच्चे की डाइट में सॉलिड फूड शामिल करना शुरूकर दिया जाता है। लेकिन ठोस आहार पर बच्चों की शुरूआत करने के सही तरीके के बारे में जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे को सॉलिड फूल कैसे खिलाना चाहिए।

शिशुओं को ठोस आहार खिलाने का सही तरीका

इसे भी पढ़ें: बार-बार पिंपल्स निकल आना खराब गट हेल्थ हो सकती है वजह, इन ड्रिंक्स के सेवन से क्लियर होगी स्किन

6-8 महीने के बच्चे को खिलाएं मसला हुआ खाना

वहीं 6 महीने के बच्चे की डाइट में आप धीरे-धीरे सॉलिड फूड शामिल कर सकते हैं। हालांकि इस समय तक उनका पाचन तंत्र पूरी तरह से मजबूत नहीं होता है, इसलिए उनको मुलायम और हल्का खाना देना चाहिए। आप बच्चे को सूप, दाल का पानी, स्टीम सब्जियां, चावल का पानी या फल आदि मसलकर दे सकती हैं।

7-8 महीने के बच्चे को खिलाएं थोड़ा गाढ़ा और बारीक प्यूरी

7-8 महीने के बच्चे को आप हल्का गाढ़ा और बारीक प्यूरी खिला सकते हैं। क्योंकि इस उम्र तक बच्चे के दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आप उनको हल्का ठोस खाना खिला सकते हैं। आप बच्चे को प्यूरी, उबली हई सब्जियां जैसे गाजर, मटर, आलू और फलों में केला, नाशपाती और सेब आदि खिला सकते हैं। यह खाना बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

9-11 महीने के बच्चे को खिलाएं बारीक कटा हुआ खाना

जब बच्चा 9 महीने का हो जाता है तो आप उनकी डाइट में बारीक कटा खाना और ठोस आहार को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इस उम्र तक बच्चे के दांत और मसूढ़े मजबूत होने लगते हैं। जिससे वह ठोस आहार को चबाकर खा सकते हैं। आप 9 महीने के बच्चे के कटा हुआ फल, दलिया, सब्जियों के छोटे टुकड़े और रोटी आदि खिला सकते हैं।

12 से 24 महीने के बच्चे को खिलाएं घर का नॉर्मल खाना

बता दें कि जब बच्चा एक साल का हो जाता है, तो आप उसे धीरे-धीरे बड़े लोगों की तरह नॉर्मल खाना खिलाना शुरूकर सकते हैं। क्योंकि 1 साल के उम्र के बच्चों का पाचन तंत्र पहले से अधिक मजबूत हो चुका होता है। ऐसे में वह ऐसा खाना आसानी से पचा सकते हैं। वहीं आप एक साल के बच्चे को थाली के ज्यादा व्यंजन खिला सकते हैं। लेकिन बच्चे की सेहत का ध्यान रखकर उसे खिलाएं। वहीं आप उनको पानी और जूस जैसे तरल पदार्थ भी देते रहें, जिससे कि बच्चा हाइड्रेटेड रहे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद