MP में उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने करवाई आदिवासियों को हवाई यात्रा

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के पहले आदिवासी वोट बैंक साधने के लिए दोनों ही राजनैतिक पार्टियां जुटी हुई है। आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए जहां कांग्रेस ने आदिवासी अधिकार यात्रा निकाली थी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर के आदिवासियों को हवाई यात्रा करवाई है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की पहल पर अलीराजपुर के आदिवासियों को स्टेट हेलीकॉप्टर से यात्रा कराई गई। आदिवासियों को रणबयढ़ा से सेजावाडा तक हेलीकॉप्टर में ले जाया गया। वहीं हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के बाद आदिवासी काफी खुश नजर आए और राज्य सरकार की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में आदिवासियों ने कहा कि आज हमारा सपना पूरा हुआ।

वहीं नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार देश भर में आदिवासियों के उत्पीड़न में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। एनसीआरबी के साल 2020 के सामने आए डाटा में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में 2019 की तुलना में साल 2020 में 20% मामले बढ़ गए हैं।बताया जा रहा है कि अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मध्यप्रदेश में 2401 मामले दर्ज हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में रिक्त राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला 

आदिवासियों के नाम

  1. दरियाव सिंह- कालीखेतर, जोबट, जिला अलीराजपुर।
  2. मंगल सिंह जामली, जोबट, जिला अलीराजपुर।
  3. रिच्छु सिंह बघेल, थांदला, उदयगढ़, जिला अलीराजपुर।
  4. जोध सिंह, उदयगढ़, जिला अलीराजपुर।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल