By एकता | Apr 26, 2023
साउथ मेगास्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसको लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं। दोनों के लिए इस वीकेंड पर उनके परिवालों ने हैदराबाद में एक बेबी शॉवर का आयोजन किया। समारोह में दोनों के परिवारवालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गयी हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच राम और उपासना के होने वाले बच्चे का लिंग भी सामने आ गया है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।