By अंकित सिंह | Nov 25, 2024
दिल्ली सरकार शहर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। इस बात की जानकारी खुद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अब 80 हजार नए पेंशनभोगियों को पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल 8,50,000 वृद्धों को पेंशन मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि 60 से 69 साल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रति माह और 70 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 2500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।