बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस में आई दरार, कार्यकर्ताओं ने की 5 मंत्री पद की मांग

By निधि अविनाश | Aug 15, 2022

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले, कांग्रेस में दरार आ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए 5 मंत्री पद की मांग की है। बता दें कि 242 सदस्यीय बिहार विधानसभा में पार्टी के केवल 19 विधायक हैं। इस बीच पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई के प्रमुख मदन मोहन झा और एआईसीसी प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, झा और दास जैसे नेता पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाएंगे।

नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को एक बार फिर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ हाथ मिला लिया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और 164 विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान विपक्ष में केवल भाजपा और एआईएमआईएम के एकमात्र विधायक अब बिहार में मौजूद हैं। नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को राजभवन में सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2022: जय हिंद से गूंज उठा अटारी-वाघा बॉर्डर, हर तरफ नजर आया तिरंगा

 नीतिश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में यह 8वां कार्यकाल है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह 11.30 बजे कैबिनेट विस्तार होगा। राजद के कुछ संभावित मंत्रियों में तेज प्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, आलोक कुमार मेहता, ललित यादव, अनीता देवी, अनिल कुमार साहनी, भाई वीरेंद्र और वीना सिंह शामिल हैं। वहीं, मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और कांग्रेस के राजेश कुमार राम मंत्री बनने के मुख्य दावेदार हैं।

इसे भी पढ़ें: बिल गेट्स ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- भारत की प्रगति प्रेरणादायक है

HAM(S) के प्रमुख जीतन राम मांझी के एमएलसी बेटे संतोष कुमार सुमन को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जदयू के 13 की तुलना में कुल मिलाकर 16 राजद मंत्रियों ने शपथ ली। वर्तमान में, महागठबंधन सरकार के पास 79 राजद विधायक, 45 जदयू विधायक, 19 कांग्रेस विधायक, वाम दलों के 16 विधायक, हम (एस) के 4 विधायक और एक निर्दलीय सहित 164 विधायकों का समर्थन है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल

Banke Bihari Temple Management को SC का निर्देश, भक्तों का Donation सीधे खजाने में जाए, Golak चोरी के आरोपों पर जताई नाराजगी

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली