Manoj Bajpayee ने अपनी 'गंभीर' छवि तोड़ी! The Family Man ने दिखाया, मैं सीधे चेहरे से भी हंसा सकता हूं।

By Renu Tiwari | Sep 03, 2025

अभिनेता मनोज वाजपेयी को लगता है कि उन्हें लोगों की हंसाने की कला आ गयी है, जिसका प्रयोग वह ‘द फैमिली मैन’ सीरिज में कर चुके हैं और अब वह ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में करने जा रहे हैं। ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में वाजपेयी एक कुख्यात अपराधी के पीछे पड़े मुंबई पुलिस के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कई गंभीर भूमिकाएं निभा चुके वाजपेयी को इससे पहले पुलिस अधिकारी के रूप में ‘शूल’, ‘स्पेशल 26’ और ‘भोंसले’ में देखा गया था। वाजपेयी कहते हैं कि उन्हें ऐसा हास्य पसंद है, जो लोगों से जुड़ा हो।

इसे भी पढ़ें: HBD Pawan Kalyan | पवन कल्याण के जन्मदिन पर 'OG' का धांसू पोस्टर, इंटेंस लुक से मचाया तहलका

फिल्म में शोभराज का नाम कार्ल भोजराज है और जिम सर्भ ने वह किरदार निभाया है। वाजपेयी ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार अनोखा है। उन्होंने कहा, “वह अपने किरदार से बाहर नहीं जा रहे हैं। बात उस गंभीरता की है, जिससे वह हास्यपूर्ण पलों को निभाते हैं। यही बात उन्हें वाकईप्रभावित करती है और अभिनेता को किरदार से दूर किए बिना उन्हें कामयाब बनाती है। यह एक पेचीदा बात है। (लेकिन अगर आप) कॉमेडी करने की कोशिश नहीं करेंगे तो हंसी आ ही जाएगी।” अभिनेता ने कहा कि चिन्मय मंडलेकर द्वारा निर्देशित ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, फिल्म ‘शूल’ के बिल्कुल विपरीत है। यह फिल्म पांच सितंबर को ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये