हिमाचल यात्रा से पहले राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे पीएम मोदी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

By अंकित सिंह | Nov 05, 2022

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। हिमाचल दौरे से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतसर के ब्यास में राधा स्वामी सत्संग पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संप्रदाय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच की यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राधा स्वामी सत्संग का प्रभाव पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी गहरा है। 

इसे भी पढ़ें: 20 दिन, PM का पांच दिनों का प्रवास और ढेरों सौगात, हिमाचल से गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान तक कुछ इस तरह बीजेपी ने मोमेंटम किया क्रिएट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा काफी महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रही है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा की ओर से हिमाचल प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत झोंक की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया