यूपी चुनाव से पहले राकेश टिकैत को साधने में जुटी शिवसेना, संजय राउत करेंगे मुलाकात

By अंकित सिंह | Jan 13, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस विधानसभा चुनाव में शिवसेना भी उतरने की तैयारी में है। इसी को लेकर शिवसेना किसान नेता राकेश टिकैत को साधने की कोशिश कर रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत आज राकेश टिकैत से मुलाकात करेंगे। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद संजय राउत की राकेश टिकैत से यह पहली मुलाकात होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में होनी है जब पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच बड़ी बैठक हो सकती है। जानकारों की मानें तो यह मुलाकात मुजफ्फरनगर में दोपहर 12:00 बजे के बाद कभी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- किसानों का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ

इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार पर निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदियां सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद इस संबंध में एक मिसाल पेश करनी चाहिए। राज्य सभा के सदस्य, राउत ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान, हमने देखा कि कैसे कुछ दलों और नेताओं, खासकर भाजपा और प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान प्रचार किया था। इस बार प्रधानमंत्री को उदाहरण स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा में कुछ सीटों पर लड़ने की योजना बना रही है।

 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता