हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 02, 2022

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत करते हुए राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार ने सुशासन से सेवा के भाव को अपनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर सबका साथ-सबका विकास व हरियाणा एक, हरियाणावी एक के मूलमंत्र पर काम किया है। 

दत्तात्रेय ने कहा कि ‘शासन कम-सुशासन ज्यादा’ को सुनिश्चित करने के लिए कृषि उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में ई- गवर्नेंस की कई नई पहल अपनाई गई हैं। ई गवर्नेंस का यह अभियान अब परिवार पहचान पत्र तक पहुंच चुका है। केवल पीपीपी के जरिए ही लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का घर बैठे लाभ मिलेगा। लाभार्थियों तक पेंशन, सब्सिडी वित्तीय सहायता जल्द और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से पहुंचाने के लिए डी.बी.टी सुविधा शुरु हुई। प्रशासन की जवाबदेही तय करने के लिए ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लागू किया गया है।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस