उपराष्ट्रपति के प्रति विपक्षी सांसदों का व्यवहार अशोभनीय और अक्षम्य: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2023

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्षी सांसदों के व्यवहार को असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण करार दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्ष का असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण अलोकतांत्रिक है। 

इसे भी पढ़ें: देश अब ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ और अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की घोषणा कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति अहंकार और नफरत से भरा यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। मैं संसदीय गरिमा का अपमान करने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। गौरतलब है कि मंगलवार को विपक्ष के कुछ सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस कृत्य का वीडियो बनाते देखा गया था।

प्रमुख खबरें

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार

Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे