भारतीय स्टार्टअप Rebel Foods की बल्ले-बल्ले, 175 मिलियन डॉलर जुटाकर यूनिकॉर्न क्लब में मारी बाजी

By निधि अविनाश | Oct 08, 2021

क्लाउड किचन चेन रिबेल फूड्स (Rebel Foods) जो Faasos और Behroz बिरयानी जैसे प्रमुख ब्रांडों का मालिक है, 175 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद देश में नवीनतम यूनिकॉर्न बन गया है। अग्रेंजी अखबार TOI में छपी एक अखबार के मुताबिक,175 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद रिबेल फूड्स की वैल्यू 1.4 अरब डॉलर हो गई है। इनमें निवेशकों Coatue और Evolvence ने भी पार्ट लिया।रिबेल फूड्स ने बयना जारी कर कहा कि फंडिंग का इस्तेमाल उसके अंतरराष्ट्रीय, प्रौद्योगिकी और ब्रांड अधिग्रहण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Swiggy ESOP रखने वाले कर्मचारियों को अगले दो साल में शेयर बेचने का मिलेगा मौका

रेबेल फूड्स के मुख्य रणनीति अधिकारी रवि गोलानी ने कहा कि, फूड-टेक स्पेस बेहतर निजीकरण की ओर विकसित हुआ है, जिसे रेबेल फूड्स अग्रणी बना रहा है। कंपनी के सीएफओ पीयूष कक्कड़ ने कहा कि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस जारी रहेगा। फंडिंग के इस दौर को हमारी तकनीक के निर्माण, हमारी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने और नए ब्रांड हासिल करने में फिर से निवेश किया जाएगा। रिबेल फूड्स अगले 18-24 महीनों में आईपीओ लाने की दिशा में काम कर रहा है।हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हाल ही में रेबेल फूड्स को यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने वाले स्टार्टअप्स में से एक बताया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर