बीजिंग में कोविड-19 संबंधी नियम सख्त करते हुए स्कूल बंद करने के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

बीजिंग| चीन के शहर बीजिंग के प्रशासन ने कोविड-19 संबंधी नियमों को और सख्त करते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। करीब 2.1 करोड़ आबादी वाले शहर में इस हफ्ते पहले ही तीन बार सामूहिक जांच के आदेश दिये जा चुके हैं, जिसमें तीसरी जांच शुक्रवार को होगी।

बीजिंग प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में कोविड-19 के 50 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे हाल में शहर में संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 150 हो गई है। कोविड-19 के कुल संक्रमितों में 30 फीसदी से अधिक बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह