चीन में कोरोना ने मचाया हाहाकार, शंघाई में 52 लोगों ने तोड़ा दम, बीजिंग में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का होगा टेस्ट

By अनुराग गुप्ता | Apr 26, 2022

बीजिंग। चीन कोरोना वायरस संक्रमण से काफी ज्यादा परेशान है। बीजिंग के साथ-साथ शंघाई के हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में एक दिन में 52 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। जबकि एक दिन पहले शंघाई में 51 लोगों ने दम तोड़ा था। 

आपको बता दें कि शंघाई में कोरोना संक्रमण के 1,661 मामले सामने आए। इसके अलावा राजधानी बीजिंग में भी हालात काफी खराब हैं। जिसके बाद प्रशासन ने राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को बड़े स्तर पर कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बीजिंग में एक दिन में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाएगा।

बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों का तीन बार टेस्ट किए जाने का आदेश दिया है। मंगलवार के अलावा बुधवार और शुक्रवार को भी यह टेस्ट होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 1,908 मामले सामने आए जिनमें से 1,661 मामले शंघाई से सामने आए। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चीन के नागरिकों का पर्यटक वीजा किया निलंबित, भारतीय छात्रों को लौटने की अनुमति नहीं दे रहा था ड्रैगन 

कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर शंघाई के वीडियो सामने आए थे। जिसमें स्थानीय लोगों को सख्त लॉकडाउन के चलते काफी समस्या का सामना करते हुए देखा जा सकता था। सामने आए वीडियो के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दी थी। दरअसल, शंघाई में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन कोविड जीरो नीति के तहत काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत