मां बनना जीवन का सबसे बड़ा रोमांच: लारा दत्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

मुंबई। अभिनेत्री लारा दत्ता ने मां बनने को जीवन का सबसे बड़ा रोमांच बताया। लारा को उनके पति टेनिस के मशहूर खिलाड़ी महेश भूपति से बेटी सायरा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना ऐसा अनुभव है जो दिन प्रतिदिन आपका मार्गदर्शन करता है। लारा ने कहा, ‘‘हर बच्चा अपने-अपने दौर से गुजरता है। एक वक्त वह अच्छे बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं और दूसरी तरफ इसके बिल्कुल विपरीत। जिस दिन आप माता-पिता बनने का फैसला करते हो उस दिन आप दुनिया की सबसे बड़ी रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे होते हैं, जो कभी नहीं रुकती।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow