विशेष संबंधों में बंधकर रहना हमारे हित में नहीं, रूस, अमेरिका, चीन सभी को लेकर एस जयशंकर ने कही अहम बात

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

विभिन्न देशों के साथ भारत के राजनयिक संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि विशेष संबंधों में बंधकर रहना हमारे हित में नहीं है क्योंकि रूस के साथ हमारे मजबूत संबंधों की परंपरा है, जो नहीं बनना चाहिए। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ समान रूप से मजबूत रिश्ते के लिए एक बोझ या बाधा हो सकती है। पीएम मोदी की लीडरशिप में हम ईस्ट वेस्ट से लेकर नार्थ साउथ सभी धरों के साथ समान रूप से खड़े हैं। हम आज हम ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में विश्वसनीय हैं। हमें बहुत मजबूत लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में भी माना जाता है। इसलिए हमारी प्रौद्योगिकी प्रासंगिकता विकसित दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने आपूर्ति शृंखला बाधा, कर्ज संकट सहित दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का उठाया मुद्दा

जयशंकर ने जम्मू कश्मीर के बारे में बात करते हुए कहा कि कि इतने वर्षों और इतने सारे अनुभवों के बाद इस मुद्दे को और अधिक स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है, हम सभी जानते हैं कि यह आर्थिक और विकासात्मक, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में कितना हानिकारक रहा है जब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से राष्ट्रीय मुख्यधारा में एकीकृत नहीं हुआ था।

प्रमुख खबरें

Sports Ministry ने IOA को दी छूट, 16 सदस्यीय कार्यकारी परिषद को मिली मंजूरी

Kashmir को केवल शूटिंग स्थल नहीं, रचनात्मक केंद्र बनाएं: Omar Abdullah

DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट