भाजपा पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री ठाकरे, कहा- रिश्ता खत्म करने के बाद बनाया जा रहा निशाना, एजेंसियों का न करें इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Oct 16, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाली पार्टी शिवसेना हमेशा ही दशहरे पर एक विशाल आयोजन करती है। इस बार भी पार्टी ने मुंबई में आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकरे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को उन लोगों से खतरा है जो सत्ता पाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं और उनके लिए सत्ता की भूख नशे की लत जैसी है। 

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वो लोग अब फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति को अपनाएंगे। शिवसेना को ऐसे मंसूबों से बचना चाहिए और मराठी लोगों और हिंदुओं की एकता के लिए काम करना चाहिए।इसी बीच उन्होंने कहा कि मेरे लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं मुख्यमंत्री हूं। मुझे लगता है कि मैं आपके परिवार का हिस्सा हूं, आपका भाई हूं और भगवान के चरणों में मेरी यह प्रार्थना है कि ऐसा बना रहे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा नम्रतापूर्वक लोगों का आशीर्वाद पाने की कोशिश करता हूं और यही आशीर्वाद ही असली महिमा और असली ताकत है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी बोलते हैं, वो करके दिखाते हैं। हमने कई प्राकृतिक आपदाओं और कोविड का मुकाबला डटकर किया है। इसी बीच उन्होंने शिवसेना को लोगों की आवाज बताई और कहा कि इसे कोई रोक नहीं सकता है।भाजपा पर बरसे उद्धव ठाकरेमुख्यमंत्री ठाकरे ने भाजपा पर वीर सावरकर और महात्मा गांधी को नहीं समझ पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी हिन्दुत्व की विचारधारा पर गर्व है, लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते वह सभी नागरिकों के लिए समान भाव रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 16 साल बाद एक मंच पर नजर आए उद्धव और राणे, एक-दूसरे पर इशारों-इशारों में छोड़े व्यंग्यों के तीर 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और शिवसेना को निशाना बनाया जा रहा था क्योंकि उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ रिश्ता समाप्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ठाकरे ने आगे कहा कि जब हम साथ थे तो अच्छे थे... ईडी का उपयोग न करें। सामने से हमला करें। हमारी सरकार अस्थिर करने के तमाम प्रयासों के बावजूद अगले महीने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लेगी। मैं आपको उसे गिराने की चुनौती देता हूं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट