Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2026

अगर आप पेशे से इंजीनियर हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। असल में इंजीनियरिंग फील्ड से संबंधित कैंडिडेट्स को भारत सरकार की कंपनी में नौकरी मिलने का सुनहरा अवसर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मानव संसाधन और नेटवर्क, साईबर सुरक्षा इन दोनों डिपार्टमेंट के लिए रिक्तियां निकाली है।

BEL प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

सर्टिफिकेट

सिस्को/फोर्टिनेट/जूनिपर/एक्सट्रीम/एरिस्टा से नेटवर्क बेसिक या एडवांस लेवल ओईएम सर्टिफिकेट होना चाहिए। एचपीई/डेल/हिताची/नेटऐप/रेडहैट/वीएमवेयर से सर्टिफिकेट होना चाहिए। बेसिक/एडवांस लेवल ओईएम सर्टिफिकेट ओपन टेक्स्ट/माइक्रोफोकस/बीएमसी/ओपन व्यू/आईबीएम टिवोली/मोटाडेटा सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो या इसके समकक्ष सर्टिफिकेट हासिल किया हो।

अनुभव

पोस्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद कैंडिडेट्स के पास एसओसी ऑपरेशन, नेटवर्किंग और सुरक्षा, सर्वर और स्टोरेज प्रंबंधन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्र अधिकतम 32 साल तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

जॉइनिंग के बाद पहले साल 50,000/- प्रति माह सैलरी दी जाएगी, इसके बाद जैसे-जैसे पोस्ट की अवधि बढ़ाई जाएगी, उसके हिसाब हर साल 5000 की उसमें वृद्धि भी होगी। इसके अलावा, बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार, फुटवियर भत्ता आदि के लिए प्रत्येक 12,000- मिलेंगे।

सेलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?

अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के तहत होगा। जो कैंडिडेट्स योग्यता के नियमों को पूरा करते हैं, उनको रिटन एग्जाम देना पड़ेगा। जब लिखित परीक्षा पास हो जाएगी, तो अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार बेंगलुरु और नई दिल्ली में होगा। इससे संबंधित जानकारी बाद में सूचित की जाएगी।

आपको बताते चलें कि, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के अंक 85 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तय किए गए हैं। कैंडिडेट्स को 1:5 के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम और इंटरव्यू दोनों को मिलकर जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को कम से कम 35 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में विषाक्त भोजन से दंपती समेत तीन बच्चों की मौत, मायावती ने की जांच की मांग

Love Horoscope For 17 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene

CMRL मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के आवास पर ED ने चस्पा किया समन