हमले की स्थिति में रूसी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएगा बेलारूस: लुकाशेंको

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को कहा कि यदि उनके देश पर हमला होता है तो वह बेलारूस में तैनात किए जाने वाले रूसी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का आदेश देने से हिचकिचाएंगे नहीं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस साल की शुरुआत में मॉस्को के पड़ोसी एवं सहयोगी देश बेलारूस में कम दूरी की मारक क्षमता वाले परमाणु हथियारों को तैनात करने की योजना की घोषणा की थी और इस कदम को यूक्रेन को मदद मुहैया करा रहे पश्चिम को एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पुतिन ने जोर दिया था कि रूस परमाणु हथियारों पर अपना नियंत्रण रखेगा लेकिन लुकाशेंको का बयान उनके दावे के विरोधाभासी है।

पुतिन ने लुकाशेंको के साथ शुक्रवार की बैठक के दौरान कहा था कि परमाणु हथियारों के लिए सुविधाओं के निर्माण का काम सात-आठ जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके तुरंत बाद उन्हें बेलारूसी क्षेत्र में ले जाया जाएगा। लुकाशेंको ने मंगलवार को कहा, ‘‘रूसी हथियारों की तैनाती के लिए सबकुछ तैयार है।’’उन्होंने कहा, ‘‘जो हमें चाहिए उसे हासिल करने के लिए कुछ दिन चाहिएऔर हो सकता है कि हमारी मांग से कुछ ज्यादा ही मिले।’’ सामरिक परमाणु हथियार का उद्देश्य युद्ध के मैदान में दुश्मन की सेना और हथियारों को नष्ट करना होता है। अपेक्षाकृत इनकी मारक क्षमता पूरे शहर का नामो निशान मिटाने की ताकत रखने वाले और अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईबीसीएम) पर लगाए जाने वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों से कम होतीहै।

लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस अपने क्षेत्रों में रूस के रणनीतिक हथियारों को तैनात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिका से लड़ने जा रहा हूं?नहीं।’’ बेलारूस के राष्ट्रपति ने हालांकि कहा कि उनका देश परमाणु हथियारों से लैस अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों को प्रक्षेपित करने की सुविधा तैयार कर रहा है। गौरतलब है कि सोवियत संघ का हिस्सा होने के कारण उसकेपरमाणु हथियार यूक्रेन, कजाखिस्तान के साथ-साथ बेलारूस में भी तैनात किए गए थे जिन्हें सोवियत संघ के विघटन और अमेरिका प्रायोजित समझौता होने के बाद रूस ने हटा लिया था।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर