दो विश्व कप का खिताब जिताने वाली बेलिंडा क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने मंगलवार को घोषणा की कि वह क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की सामुदायिक क्रिकेट की कार्यकारी महाप्रबंधक के अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। बेलिंडा की अगुआई में आस्ट्रेलिया में दो विश्व कप खिताब जीते और इस खिलाड़ी ने अपने देश की ओर से 15 टेस्ट तथा 118 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह पिछले ढाई साल से यह भूमिका निभा रही थीं और 30 नवंबर को अपने पद से हट जाएंगी। यह 50 साल की पूर्व खिलाड़ी हालांकि आईसीसी टी20 विश्व कप स्थानीय आयोजन समिति की निदेशक बनी रहेंगी। क्रिकेट.कॉम.एयू ने बेलिंडा के हवाले से कहा, ‘‘खेल के लिए काम करने के अपने समय का मैंने लुत्फ उठाया और सीए के साथ 20 साल के बीच यह अध्याय खत्म हो रहा है, क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के साथ छह साल और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की महिला समिति की लंबे समय से सदस्य होने के नाते, मैं खेल को कुछ वापस देने के नई तरीके ढूंढने के लिए प्रतिबद्ध हूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया।’’

प्रमुख खबरें

Tibet Nepal Border पर बाढ़ के बाद Barrier Lake फटने का खतरा, चीन ने जारी किया अलर्ट

Rupee में कमजोरी: US Dollar के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 95.55 पर पहुंचा भाव

Chandra Grahan 2026: Raksha Bandhan 2026 और Chandra Grahan का संयोग, क्या भारत में दिखेगा आंशिक ग्रहण

Savita Punia बोलीं, सकारात्मक माहौल से Indian Hockey टीम में आया बड़ा बदलाव