By एकता | Nov 29, 2024
हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक अपने निजी जीवन में चल रहे कलेश को लेकर लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। वह हाल ही में अभिनेत्री जेनिफर लोपेज से अलग हुए हैं। बेन और लोपेज का तलाक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इन सब के बीच बेन की अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर के साथ बढ़ती नजदीकियां भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेन के साथ नजदीकियों की वजह से गार्नर ने बॉयफ्रेंड जॉन मिलर के साथ अपने रिश्ते को भी दाव पर लगा दिया है। सूत्रों ने दावा किया है कि गार्नर और मिलर का रिश्ता खतरे में पड़ गया है क्योंकि अभिनेत्री इन दिनों अपने पूर्व पति के ज्यादा करीब जा रही हैं।