बेन स्टोक्स और डोम सिबले की शतकीय पारी से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

मैनचेस्टर। बेन स्टोक्स (176) और डोम सिबले (120) के बीच चौथे विकेट की 260 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पहली पारी नौ विकेट पर 469 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की। जवाब में वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 32 रन बना लिये थे। जॉन कैंपबेल (12)दसवें ओवर में सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर क्रेग ब्रेथवेट छह और अलजारी जोसेफ 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले दोहरे शतक की ओर तेजी से बढते दिख रहे स्टोक्स चाय ब्रेक के बाद अपने स्कोर में चार रन और जोड़कर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 356 गेंदों का सामना करके अपनी मैराथन पारी में 176 रन बनाये जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल थे। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शेन डोरिच के हाथों लपकवाया। उन्हें 157 रन के स्कोर पर शेनोन गैब्रियल की गेंद पर शाइ होप ने गली में जीवनदान दिया।

प्रमुख खबरें

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी

Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह

9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर