स्टुअर्ट ब्रॉड को नहीं खिलाने पर कप्तान बेन स्टोक्स ने कहीं ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

साउथम्पटन। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में हार के बावजूद तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को अंतिम एकादश से बाहर रखने के फैसले पर खेद नहीं है। इंग्लैंड को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जर्मेन ब्लैकवुड की 95 रन की शानदार पारी से वेस्टइंडीज ने 200 रन का लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। ब्रॉड को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गयी थी जिस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी। ब्रॉड ने कहा था कि वह इस फैसले से ‘गुस्से में तथा हताश और निराश हैं।’ स्टोक्स ने कहा कि ब्रॉड की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘‘स्टुअर्ट का इंटरव्यू शानदार था। जिस खिलाड़ी ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हों और ढेर सारे विकेट लिये हो उसकी तरह की भावना और खेलने की तीव्र इच्छा लाजवाब है। ’’

प्रमुख खबरें

Tibet Nepal Border पर बाढ़ के बाद Barrier Lake फटने का खतरा, चीन ने जारी किया अलर्ट

Rupee में कमजोरी: US Dollar के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 95.55 पर पहुंचा भाव

Chandra Grahan 2026: Raksha Bandhan 2026 और Chandra Grahan का संयोग, क्या भारत में दिखेगा आंशिक ग्रहण

Savita Punia बोलीं, सकारात्मक माहौल से Indian Hockey टीम में आया बड़ा बदलाव