कप्तानी के लिए बेहतर होंगे जोस बटलर, स्टोक्स को अतिरिक्त बोझ देने की जरूरत नहीं: पीटरसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अगर नियमित कप्तान जो रूट चयन के उपलब्ध नहीं रहते है तो हरफनमौला बेन स्टोक्स पर कप्तानी का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस पद के लिए बेहतर रहेंगे। टेस्ट कप्तान रूट का आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है। उनकी पत्नी इसी तारीख के आस-पास दूसरी बार मां बनने वाली है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले सात दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। 

इसे भी पढ़ें: नस्लवाद पर बोले माइकल होल्डिंग, 'खेलों में ये नियम केवल घाव पर प्लास्टर लगाने जैसा होगा' 

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उस दौरान संघर्ष कर रहा था, मुझे वह जिम्मेदारी पसंद नहीं थी। आपको खुद में बदलाव करना होता है और मुझे ड्रेसिंग रुम में वह सम्मान नहीं मिल पाता था। मै कुछ कहता था और उसे हल्के अंदाज में लिया जाता था।’’ पिछले सप्ताह रूट ने स्टोक्स को कप्तान बनाने की वकालत की थी।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते