By अनन्या मिश्रा | May 04, 2024
इन दिनों आई लैशेज एक्सटेंशन काफी ट्रेंड में बना है। इससे पलकों को वॉल्यम दिया जाता है और महिलाएं फेस की अप्लिफ्टिंग के लिए इस ऑप्शन को चुनती हैं। जो महिलाएं बिजी रहती हैं और अपने लुक्स पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। उनके लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस बात की जानकारी लेना जरूरी होता है कि आई लैशेज एक्सटेंशन करवाने का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता है। ऐसे में जो भी महिलाएं आई लैशेज एक्सटेंशन करवाना चाहती हैं, उनको इस प्रोसेस को करवाने से पहले कुछ बातों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।
एक्सपर्ट के सुपरविजन में ही करवाएं
अगर आप भी आई लैशेज एक्सटेंशन करवाने जा रही हैं, तो जरूरी है कि एक्सपर्ट्स के सुपरविजन में ही इस प्रोसेस करवाना चाहिए। इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति के पास न जाएं, जिसके पास आई लैशेज एक्सटेंशन का अनुभव न हो। क्योंकि इस दौरान की गई लापरवाही या गलती से आपकी रियल आई लैशेज को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए हमेशा इस चीज के लिए सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स के पास ही जाना चाहिए।
प्रोडक्ट की क्वालिटी पर रखें नजर
आई लैशेज एक्सटेंशन के दौरान इसके प्रोडक्ट पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन महिलाएं अक्सर यह गलती कर बैठती हैं। आई लैशेज एक्सटेंशन के लिए मार्केट में दो तरह के प्रोडक्ट आते हैं। जिसमें से एक काफी सस्ता होता है और क्वालिटी खराब होती है। वहीं दूसरा प्रोडक्ट महंगा और क्वालिटी अच्छी होती है। यह ह्यूमन हेयर से बना होता है। लेकिन कम खर्च की वजह से महिलाएं अक्सर खराब क्वालिटी वाले प्रोडक्ट चुन लेती हैं। कम अच्छी क्वालिटी होने की वजह से यह आपको अनकंफर्टेबल कर सकता है और आपकी ओरिजनल आई लैशेज को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ग्लू की क्वालिटी
आई लैशेज एक्सटेंशन के लिए नकली आई लैशेज पर ध्यान दिए जाने के साथ इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि किस तरह के ग्लू का इस्तेमाल हो रहा है। क्योंकि आंख हमारे शरीर का सेंसिटिव पार्ट होता है। वही खराब क्वालिटी वाला ग्लू यदि आंखों में चला जाए, तो आंखों को नुकसान हो सकता है। इसका आंख के आसपास की स्किन पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। साथ ही यह ओरिजनल लैशेज को भी नुकसान पहुंच सकता है।
आई सर्जरी हुई है तो न करवाएं आई एक्सटेंशन
आई लैशेज एक्सटेंशन करवाने से लुक बहुत अच्छा नजर आता है। लेकिन अगर किसी महिला की आई सर्जरी हुई, तो आई लैशेज एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहिए। वहीं अगर आपकी आखों के आसपास की त्वचा में इरिटेशन होती है, तो इनको भी इससे बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
ै
रिमूव करें आई लैशेज एक्सटेंशन
एक्सपर्ट्स की मानें, तो कई महिलाएं खुद ही आई लैशेज एक्सटेंशन रिमूव करने की सोचती हैं। जोकि सही नहीं है। क्योंकि इस प्रोसेस को अंजाम देने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। साथ ही यह काफी सेंसिटिव प्रोसेस होता है। वहीं आई लैशेज एक्सटेंशन रिमूव करने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। एक्सपर्ट्स की मदद से ही महिलाओं को आई लैशेज एक्सटेंशन निकलवाना चाहिए। अगर आप खुद से आई लैशेज एक्सटेंशन निकलवाने का प्रयास करें, तो इससे आपकी ऑरिजिनल आई लैशेज को नुकसान पहुंच सकता है।