Good News For Cancer Patients । घर पर आसानी से उगा सकेंगे Turkey Tail Mushroom, Chemotherapy के बाद लाभकारी

By एकता | Jul 24, 2023

दुनियाभर में आज के समय लोगों की मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण 'कैंसर' है। लोगों में खौफ पैदा करने के लिए इस बीमारी का नाम ही काफी है। कैंसर होने से लेकर इसकी रिकवरी तक का सफर बड़ा ही दर्द भरा और मुश्किल होता है। लेकिन अब कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: एक्सरसाइज के बाद कच्चा पनीर खाना कितना फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

शोध में सामने आई हैरान करने वाले जानकारी

टर्की टेल मशरूम पर हुए एक शोध में पता चला है कि ये कीमोथेरेपी से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करता है और मरीजों की जल्दी रिकवरी में मदद करता है। इतना ही नहीं मशरूम की ये प्रजाति विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे स्तन, फेफड़े, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में भी मदद करती है। टर्की टेल मशरूम एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को सही करते हैं। सिर्फ कैंसर ही नहीं मशरूम की ये प्रजाति एचआईवी एड्स के मरीजों के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: हार्मोन्स में होने वाली गड़बड़ी को झट से ठीक कर देंगे ये फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

अब घर में भी उगा सकेंगे ये मशरूम

खुंब अनुसंधान निदेशालय (डीएमआर) सोलन ने मशरूम की प्रजाति को घर पर उगाने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों को तीन साल के गहन परीक्षण के बाद ये सफलता हासिल हुई है। बता दें, मशरूम की ये प्रजाति सिर्फ जंगलों में उगती थी। लेकिन अब किसान अपने खेतों में भी आसानी से उगा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार