खाली पेट पपीता का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 14, 2024

स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आदतें को अपनाना काफी जरुरी होता है। अगर सुबह की शुरुआत हेल्दी खाने से की जाए, तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। रोजाना खाली पेट पपीता खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। पपीता न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस होता है, इसके सेवन से सेहत मस्त रहती है। पपीता में विटामिन ए, सी, ई से लेकर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स फोलेट, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही पपीता डाइजेशन के लिए काफी बढ़िया है। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट नाश्ते में पपीता खाने से क्या होता है?

कब्ज और डाइजेशन की समस्या दूर होती है


यदि आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, खाना भी नहीं पचता और अपच हो जाती है तो पपीता खाएं। पेपिन एंजाइम कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही डाइजेशन का बेहतर करता है। खाली पेट पपीता खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। चाहें आप शाम को भी स्नैक्स में पपीता खा सकते हैं।


पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करता


शाम को स्नैक्स टाइम पर पपीता खाने से करीब दो घंटे बाद पपीता खाते हैं। यह जरुरी न्यूट्रिएंट्स को तेजी से अब्जॉर्ब करता है।


बॉडी डिटॉक्स करता है


दरअसल, पपीता में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। अगर आप खाली पेट पपीता खाते हैं तो शरीर में फाइबर का कंटेट बढ़ता है और सारे टॉक्सिंस को आसानी से बाहर निकालता है। जिससे बॉडी की सारी गंदगी बाहर आ जाती है।


ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता


गौरतलब है कि खाली पेट ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ने लगता है। ऐसे में सुबह पपीता खाने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है और ग्लाइसेमिक कंट्रोल में रखता है।


भूख कंट्रोल करता है


यदि आप खाली पेट ब्रेकफास्ट में पपीता खाते हैं तो इससे पेट भरा हुआ महसूस करता है और भूख शांत रहती है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 


स्किन के लिए फायदेमंद


विटामिन सी और ई से भरपूर होता है पपीता। इसके सेवन से स्किन को काफी फायदा होता है। खाली पेट खाने से स्किन के लिए जरुरी न्यूट्रिएंट्स भी बॉडी सोख लेता है। इससे स्किन चमकने लगती है और टाइट बनी रहती है। चेहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाती है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष