Benefits Of Morning Intimacy । बिस्तर पर दोगुने हो जाएंगे मज़े, वजन भी होगा कम, मॉर्निंग में जरूर ट्राई करें ये अलग-अलग पोजीशन

By एकता | Mar 28, 2023

एक बेहतरीन और आनंद से भरपूर सेक्स सेशन की तमन्ना हर किसी को होती है, जो लाख कोशिशों के बाद भी पूरी नहीं होती है। लेकिन क्यों? दरअसल, संभोग करने का समय लोगों के सेक्स सेशन मजे खराब कर देता है। इसकी वजह से लोगों को मन मुताबिक संतुष्टि नहीं मिल पाती है। शारीरिक तौर पर पूर्ण संतुष्टि पाने के लिए सेक्स करने का समय काफी मायने रखता है। कुछ लोगों को रात में संबंध बनाकर आनंद मिलता है। वहीं कुछ के लिए सुबह का समय सही रहता है। हालाँकि, दिन के सही समय पर सेक्स करने से इसका और अधिक आनंद लिया जा सकता है।

इस मुद्दे पर एक्सपर्ट्स की राय के बारे में बात की जाए तो उनके मुताबिक लोगों को सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने चाहिए। सुबह सेक्स करने से लोगों को अगले स्तर की संतुष्टि मिलती है। दरअसल, रात के समय सेक्स करने से लोगों को आनंद मिलने में कमी महसूस हो सकती है। इसका कारण दिनभर की थकान हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स लोगों को सुबह के समय सेक्स करने की सलाह देते हैं। सुबह के समय लोगों का मूड अच्छा होता है और शरीर में थकान भी नहीं होती है। इसके अलावा सुबह के समय यौन उत्तेजना बढ़ाने वाले हार्मोन भी अधिक सक्रीय होते हैं, जो लोगों को ऑर्गज्म तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Masturbation । सेहत के लिए फायदेमंद होता है हस्तमैथुन? जानें महिला और पुरुष को इससे क्या-क्या लाभ मिलते हैं

सुबह के समय सेक्स करने के फायदे

सेक्स सिर्फ शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं है। यह मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत के लिए भी जरुरी है। इसलिए हफ्ते में लोगों को कम से कम दो बार सेक्स करने की सलाह दी जाती है। सुबह के समय सेक्स करने से लोगों का मूड पूरे दिन अच्छा बना रहता है। इस समय शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में इम्युनोग्लोबुलिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। सुबह के सेक्स से हार्मोनल संतुलन में बदलाव होता है। इसकी वजह से लोगों की याददाश्त में सुधार होता है। सेक्स एक तरीके की एक्सरसाइज है, जिसे सुबह के समय करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Obsession With Ex । चाहकर भी एक्स की यादों को नहीं भुला पाते हैं ये राशिवाले, बार-बार मुड़कर चले जाते हैं वापस

मजे और वजन कम करने के लिए ट्राई करें ये पोजीशन

सुबह के समय मजे के साथ सेहत का ख्याल रखने के लिए सेक्स एक बढ़िया पसंद है। अब सवाल ये है कि कौनसी सेक्स पोजीशन से मजे भी दोगुने मिलेंगे और सेहत को फायदा भी भरपूर होगा? स्पूनिंग, मिशनरी, मॉडिफाइड डॉगी, साइड-बाय-साइड और द लोटस जैसी कुछ पोजीशन है, जिन्हें आप सुबह के समय ट्राई कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है