किशमिश और शहद का सेवन पुरुषों की यौन दुर्बलता को दूर करने में है मददगार

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 15, 2022

फाइटोकेमिकल्स और फाइबर से भरपूर किशमिश हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा आहार मानी जाती है। इसमें मौजूद आयरन हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता हैं। किशमिश खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है, साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश में पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम भी पाया जाता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और फाइबर भरपूर होता है। जब किशमिश और शहद का सेवन करने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पुरुषों की शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में मदद मिलती है। आईये जानते हैं किशमिश और शहद का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

शहद के साथ किशमिश का सेवन पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। किशमिश और शहद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा किशमिश और शहद का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: कहीं आपको थायरॉइड कैंसर तो नहीं, पहचानें इन लक्षणों से

यौन दुर्बलता को दूर करने में सहायक

शहद और किशमिश पुरुषों की यौन दुर्बलता को कम करने में मददगार साबित होती है। किशमिश में आयरन और कॉपर पाए जाते हैं जबकि शहद एमीनो एसिड की कमी को दूर करता है। किशमिश और शहद का सेवन करने से यौन दुर्बलता दूर होती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शहद और किशमिश के सेवन से न केवल स्पर्म काउंट बढ़ता है बल्कि स्पर्म की क्वालिटी भी बेहतर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शहद के साथ किशमिश का सेवन करने से आँखों को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इनमें मौजूद पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स, शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट को मजबूत बनाता है। मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

एनर्जी और इम्यूनिटी बूस्टर

किशमिश और शहद का सेवन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। किशमिश और शहद में पाये जाने वाले पोषक तत्वों से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। किशमिश और शहद का सेवन भूख बढ़ाने में सहायक है। वैश्विक महामारी के दौर में इम्यूनिटी की अहमियत का पता सभी चल चुका है। शहद और किशमिश का सेवन एक साथ करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। किशमिश और शहद में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। जिससे शरीर को कई बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता मिलती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा