ठंड के मौसम में अवश्य खाएं मक्का की रोटी, मिलेंगे लाभ ही लाभ

By मिताली जैन | Jan 16, 2019

सर्दी का नाम लेते ही सबसे पहले जिस डिश का नाम दिमाग में आता है वह है सरसों का साग और मक्का की रोटी। ठंड के मौसम में यह हर घर में खुश होकर बनाया जाता है। मक्के की रोटी के बिना साग अच्छा ही नहीं लगता। आपने भी यकीनन इसका स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आप मक्का की रोटी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं−

नहीं होते हड्डी के रोग

आज के समय में जब हर व्यक्ति की हडि्डयां समय से पहले ही कमजोर होने लगी हैं तो मक्का की रोटी का सेवन यकीनन लाभदायक होगा। दरअसल, मक्का में जिंक, आयरन, मैग्नीशियम व फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हडि्डयों के घनत्व को बढ़ाने के साथ−साथ अर्थराइटिस व ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से भी बचाव करते हैं।


पेट की बीमारियों से छुटकारा

मक्का की रोटी पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट की कई तरह की परेशानियों जैसे पेट फूलने, एसिडिटी व कब्ज आदि को दूर तो करती हैं ही, साथ ही पचने में भी बेहद आसान होती हैं। इतना ही नहीं, इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को दुरूस्त रखता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे फूड क्रेविंग्स से आसानी से बचा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः अगर आपकी नींद नहीं होती पूरी तो अपनाएं ये आसान उपाय

दिल रहेगा हेल्दी

मक्का कई तरह के हृदय रोगों की संभावना को काफी हद तक कम करता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कई मायनों में दिल के लिए लाभकारी होता है। वहीं दूसरी ओर बैड कोलेस्टॉल को कम करके गुड कोलेस्टॉल की मात्रा को शरीर में बढ़ाता है।


गर्भवती महिला अवश्य करें सेवन

अन्य लोगों की तरह ही गर्भवती महिला के लिए भी यह बेहद अच्छा माना गया है। दरअसल, इसमें फोलेट व विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व गर्भस्थ शिशु के विकास में मददगार होते हैं। वहीं अगर किसी महिला की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलिकेशन हैं तो उसे मक्का की रोटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में गाजर को अवश्य करें डाइट में शामिल, मिलेंगे यह जबरदस्त लाभ


स्वस्थ रहेंगी आंखें

जो लोग चाहते हैं कि उन्हें लंबे समय तक चश्मा न लगे, उन्हें मक्का की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, मक्का में पाया जाने वाला बीटा−कैरोटीन बाद में विटामिन ए में बदल जाता है। यह विटामिन ए आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखता है और कई तरह के आंखों के रोग से बचाता है। इसके अतिरिक्त यही विटामिन ए त्वचा पर भी अपना सकारात्मक असर छोड़ता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार