प्रेम में आ रही है बाधा तो पहनें टोपाज रत्न, जानें इसे पहनने के चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jul 21, 2021

पुखराज को बृहस्पति का रत्न माना जाता है। इस रत्न को पहनने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है। आमतौर पर पुखराज पीले रंग का होता है, लेकिन नीले रंग का पुखराज अधिक प्रभावशाली माना जाता है। नीले रंग के पुखराज को टोपाज कहा जाता है। यह देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और इसे पहनने से व्यक्ति को अनेक फायदे होते हैं। माना जाता है कि टोपाज रत्न धारण करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इस रत्न को पहनने से मन शांत रहता है और अनिद्रा, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। यह रत्न प्रेम संबंधों के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको टोपाज रत्न धारण करने के फायदे बताने जा रहे हैं-  

टोपाज रत्न धारण करने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। जो लोग हर समय थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं, उनके लिए टोपाज रत्न धारण करना लाभकारी होता है। इसे पहनने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 

जिन लोगों को गुस्सा ज़्यादा आता है उनके लिए भी टोपाज़ रत्न धारण करना फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि टोपाज रत्न धारण करने से क्रोध शांत होता है। इस रत्न को धारण करने से मन में प्रेम और स्नेह का भाव उतपन्न होता है। 

कई बीमारियों में टोपाज रत्न धारण करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा, तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियों में टोपाज रत्न पहनना बहुत शुभ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: भगवान के आगे क्यों जलाया जाता है 'दीपक', विस्तार से जानें

टोपाज रत्न धारण करने से मन शांत होता है। इसे पहनने से डर, चिंता और भय दूर होता है। माना जाता है कि टोपाज पहनने से सगे-संबंधियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं। इस रत्न को धारण करने से परिवार में लड़ाई-झगड़े कम होते हैं। 

टोपाज रत्न धारण करने से व्यक्ति को सफलता हासिल होती है। माना जाता है कि टोपाज पहनने से व्यक्ति को नए अवसरों की प्राप्ति होती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के सामने सफलता के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत