बंगाल में घर के पास लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति; मौत को लेकर भाजपा और टीएमसी में वाकयुद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर के पास फांसी पर लटका पाया गया, जिससे क्षेत्र में मतदान से पहले तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाल मोहन सोरेन का शव सल्बोनी थाना क्षेत्र के बागमारी में उसके घर के पास एक जंगल में पाया गया। भाजपा ने सोरेन को अपना समर्थक बताया है। भाजपा ने दावा किया कि सोरेन की तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कथित तौर पर जामुन के पेड़ से लटकाकर हत्या कर दी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि कर सकते हैं कि क्या यह आत्महत्या या हत्या।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!