सतीश गणेश बनारस और असीम अरुण बने कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

up police

सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस आयुक्त बन गए है।उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को कानपुर (नगर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके पहले राज्य सरकार ने लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर (शहर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के फैसले के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस आयुक्त की नियुक्ति करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शुक्रवार को शासन से मिली जानकारी के अनुसार आगरा परिक्षेत्र में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश को वाराणसी और उप्र डॉयल-112 में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कानपुर नगर कमिश्‍नरेट का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को कानपुर (नगर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके पहले राज्य सरकार ने लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के मामले बढ़े, 1 दिन में दर्ज किए गए 59118 नए मरीज

इन आइपीएस अधिकारियों के अलावा अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्‍नरेट,पीएसी मुख्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर पुलिस कमिश्‍नरेट, कारागार के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्‍नरेट, एससीआरबी के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्‍नरेट वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी डॉक्टर मनोज कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्‍नरेट और रेलवे की पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पांजलि को अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्‍नरेट गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनाती दी गई है।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया बोले, ...PM मोदी के विकल्प में हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, विशेष जांच के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर को पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, कानपुर नगर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, एसआईटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़ को पुलिस उप महानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, कुशीनगर जिले में तैनात विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ, वाराणसी में तैनात अमित पाठक को पुलिस उप महानिरीक्षक गाजियाबाद तथा गौतमबुद्ध नगर में तैनात अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़