फिर हिंसा की आग में बंगाल, TMC नेता की हत्या के बाद एक दर्जन घर आग के हवाले, 10 लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2022

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद बीती रात हिंसा भड़क गई। भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग के हवाले कर दिया। एक ही घर से सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिंसा की वजह से से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: पूरे बंगाल को पार्टी के रंग में रंगने की पहल, सरकारी ऑफिस के बाद अब ममता सरकार स्कूल यूनिफॉर्म का कलर बदलने जा रही है

पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा कि आज सुबह 7 लोगों के शव एक ही घर से निकाले गए हैं। पहले 10 लोगों की मृत्यु कही गई थी,पहले जो मृत्यु के आंकड़े दिए गए थे वे सही नहीं थे,कुल 8 लोगों की मृत्यु हुई है।एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है। पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य की हालत बहुत गंभीर है। पिछले एक हफ़्ते में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में क्रूरता से 26 लोगों की हत्या कर दी गई। राज्य के गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पश्चिम बंगाल में क़ानून व्यवस्था ख़राब हो गई है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता