बंगाल भाजपा का आरोप, पुलिस ने राहत सामग्री वितरित कर रहे सांसदों को रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके सांसदों को अपने घरों से बाहर निकलने से रोक दिया ताकि वे संकट में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित नहीं कर सकें। पार्टी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों अर्जुन सिंह, जॉन बारला और जयंत रे को सड़क पर रोक दिया गया और पुलिस ने उनसे घर लौटने और लॉकडाउन हटने तक घर के अंदर रहने को कहा। बारला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है। वहीं दो अन्य नेताओं ने कहा कि वे भी इस बारे में केंद्र से शिकायत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, अगर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता राहत सामग्री वितरित करते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब हमारे नेता भी वैसा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें सात से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध के नाम पर रोक दिया जाता है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। ” बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के अनुसार उन्हें उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने राहत सामग्री वितरित करने से रोक दिया और उन पर बिना पूर्व अनुमति के अपने घर से बाहर निकलने और खाद्य पदार्थ वितरित करने का आरोप लगाया गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी कामगार संकट: गिरफ्तार किये गए पत्रकार को जमानत, 10 लोगों को हिरासत में भेजा गया

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा