बंगाल बीजेपी ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं को राहत सामग्री वितरित करने से रोक रही ममता सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत सामग्री वितरित करने से रोकने का आरोप लगाया। अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद जॉन बारला ने कहा कि प्रशासन ने आज सुबह उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों को राहत सामग्री वितरित करने से रोक दिया। बारला ने पत्रकारों से कहा, मुझे खबर मिली थी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में कुछ लोगों को राहत सामग्री नहीं मिल रही।

इसे भी पढ़ें: देश और मध्य प्रदेश में कोरोना की चिंताजनक हालात के लिए प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश भाजपा जिम्मेदार-कमलनाथ

लिहाजा मैंने खुद ही सामग्री वितरित करने का फैसला लिया। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने मुझे जरूरी सामान बांटने से रोक दिया। यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही राज्य का प्रशासन उन्हें अनुमति न दे, फिर भी पार्टी राहत कार्य करती रहेगी। भाजपा ने कहा कि ऐसी घटनाएं उत्तर 24 परगना और झारग्राम जिले में भी सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का BJP कार्यकर्ताओं से अपील- अम्बेडकर जयंती पर गरीबों को बांटें राशन और मास्क

झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने भी जिला प्रशासन पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा को संकट के दौरान सस्ती राजनीति नहीं करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी